बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रमौली चौक से 238.68 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो जब्त

दीपक कुमार/ गायघाट

 बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चौक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 238.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर कार्रवाई की।मौके से शराब लदी एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया।

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी भी जांच की जा सकती है।