गायघाट में अवैध डीजे साउंड पर पुलिस की कार्रवाई, कई जगहों से उपकरण जब्त

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नियमों की अनदेखी कर बजाए जा रहे डीजे साउंड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई जगहों से डीजे उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से डीजे बजाने वालों में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना अनुमति या निर्धारित नियमों का पालन किए डीजे साउंड बजाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरणों को जब्त किया। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस की इस पहल से ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खासकर तेज आवाज में डीजे बजाकर आम लोगों की परेशानी बढ़ाने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।