गायघाट में मां दुर्गा के खुले पट, दर्शन-पूजन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दीपक कुमार/ गायघाट 

गायघाट में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा के पट खुलते ही पूजा-पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूजा समितियों की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल है।