अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार बने कार्यपालक दण्डाधिकारी,अदालती कार्यों की नई समय-सारणी तय

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना एवं उप सचिव के आदेश के तहत राजीव कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, बिरौल को सी.आर.पी.सी के तहत कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना और राजस्व पर्षद के निर्देशों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल  शशांक राज द्वारा अदालती कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नया कार्य दिवस और समय सारणी निर्धारित किया गया है। बुद्धिमान अधिवक्ताओं ने बताया कि इस नए आदेश से अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और फरियादियों को अपने मामलों (जैसे 107, 144, 145 और शपथ पत्र सत्यापन) की सुनवाई के लिए सही दिन और समय की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे कार्यालय के चक्कर काटने से राहत मिलेगी।