बेनीबाद में अवैध देसी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 70 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार ,गेस सिलेंडर, छह चूल्हे, बाइक और मोबाइल समेत शराब बनाने की सामग्री जब्त
बेनीबाद में अवैध देसी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 70 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार ,गेस सिलेंडर, छह चूल्हे, बाइक और मोबाइल समेत शराब बनाने की सामग्री जब्त
बेनीबाद में अवैध देसी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा,
70 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
गैस सिलेंडर, छह चूल्हे, बाइक और मोबाइल समेत शराब बनाने की सामग्री जब्त
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के कुम्हरौल गांव में पुलिस ने अवैध देसी शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले नौ गैस सिलेंडर, छह गैस चूल्हे, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में सुरेश सहनी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर की रात करीब 1:25 बजे बेनीबाद थाना पुलिस को कुम्हरौल गांव में अवैध देसी शराब बनाने और बेचने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के सत्यापन के बाद बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान 70 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। मौके से सुरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले में बेनीबाद थाना कांड संख्या 154/26 दर्ज किया है। जब्त सामग्री की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
दुर्गा पूजा पर दरभंगा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 426 स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात, 17 से 20 अक्टूबर तक विशेष चौकसी, जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार बने कार्यपालक दण्डाधिकारी,अदालती कार्यों की नई समय-सारणी तय