बिरौल में ‘गंगाराम शुद्ध घी से बनी मिठाई’ के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ
बिरौल में ‘गंगाराम शुद्ध घी से बनी मिठाई’ के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ
बिरौल में ‘गंगाराम शुद्ध घी से बनी मिठाई’ के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आगामी त्योहारी सीजन-दुर्गा पूजा, धनतेरस, दीपावली और छठ-के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गंगाराम डेयरी के अंतर्गत शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयों के नए प्रतिष्ठान का सुपौल बाजार खादी भंडार(बिरौल) दरभंगा के सामने शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्घाटन डॉ. राज भूषण चौधरी (केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार) के करकमलों द्वारा किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक निरज सिंह ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में गौड़ा बौराया विधायक सुजीत कुमार मुख्य अतिथि थे,लेकिन वे आवश्यक कार्य के लिए पटना चले गए। संचालक श्री सिंह ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए शुद्ध घी से बनी मिठाई उपलब्ध है। खासकर त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और प्रामाणिक मिठाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठान की शुरुआत सुपौल बाजार (बिरौल) में की गई है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में केंद्र एवं राज्य स्तर के अलावा स्थानीय कई गणमान्य उपस्थित थे।
न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य फूलोजी के निधन से शोक।
दरभंगा में 23 अक्टूबर को जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी बहाली, स्नातक पास युवाओं को नौकरी का मौका, 14,500 रुपये मासिक वेतन के साथ मिलेंगे अन्य भत्ते; प्रवेश निःशुल्क