दरभंगा में 23 अक्टूबर को जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी बहाली, स्नातक पास युवाओं को नौकरी का मौका, 14,500 रुपये मासिक वेतन के साथ मिलेंगे अन्य भत्ते; प्रवेश निःशुल्क
दरभंगा में 23 अक्टूबर को जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी बहाली,
स्नातक पास युवाओं को नौकरी का मौका, 14,500 रुपये मासिक वेतन के साथ मिलेंगे अन्य भत्ते; प्रवेश निःशुल्क
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले के बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 23 अक्टूबर को दरभंगा में जॉब कैंप लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, दरभंगा के माध्यम से आयोजित इस कैंप में फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा शिक्षण सहित विभिन्न पदों पर कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, जॉब कैंप का आयोजन आईटीआई, रामनगर के निकट स्थित संयुक्त श्रम भवन, दरभंगा के कार्यालय परिसर में होगा। अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है।
18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया में स्नातक उत्तीर्ण 18 से 45 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे। नियुक्ति निजी संस्थानों में शिक्षक के रूप में की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना और अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है।
नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक युवा भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। इसके अलावा नियोजनालय पहुंचकर भी निबंधन कराने की सुविधा उपलब्ध है।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
बिरौल में ‘गंगाराम शुद्ध घी से बनी मिठाई’ के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ
49 एकड़ में सिमटी रैयाम चीनी मिल को विस्तार के लिए चाहिए 120 एकड़ जमीन, डीएम ने किया निरीक्षण ,35 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन, मिल को फिर से चालू करने की रूपरेखा पर हुई चर्चा