न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य फूलोजी के निधन से शोक।
न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य फूलोजी के निधन से शोक।
न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य फूलोजी के निधन से शोक।
दरभंगा/विधि संवाददाता,
जिला बार एसोसिएशन भवन में शुक्रवार को दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य डॉ. चौधरी निर्भय नाथ राय उर्फ फूलोजी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने की। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि फूलोजी का निधन गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के शिवराम गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर हो गया। वे वर्ष 2001 से 2006 तक पंचायत के मुखिया रहे। उन्हें अपने पिता और पूर्व सैनिक चौधरी भास्कर राय से मुकदमों के पक्षकारों की समस्याओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पक्षकारों की परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई।
फूलोजी के आकस्मिक निधन से उनके परिवार सहित न्याय अतिथि संघ के सदस्यों और उनकी सांगठनिक सक्रियता से परिचित अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर है।
शोकसभा में अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह, किरण कुमारी, रामवृक्ष सहनी, अजय नाथ मेहता, अमरनाथ मंडल, संतोष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा तथा न्याय अतिथि संघ के गोविंद कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी, विजय कुमार ठाकुर और अखिलेश राय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।