भरवाड़ा में गूंजे जय माता दी के जयकारे , हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ निकली ऐतिहासिक बेलन्योती जुलूस, देखने उमड़ा जनसैलाब

दस्तक7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा महापर्व को लेकर नगर पंचायत भरवाड़ा एक बार फिर भक्तिमय हो उठा। शुक्रवार को परंपरागत बेलन्योती जुलूस बड़ी ही धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। इस बार जुलूस की भव्यता देखते ही बन रही थी। सबसे आगे विशाल हाथी, घोड़ों और ऊंटों का काफिला चल रहा था. उसके पीछे देवी देवताओं की एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की थाप पर पूरा नगर जय माता दी के नारों से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार जुलूस ने पूरे नगर की परिक्रमा की। नगर पंचायत भरवाड़ा के मुख्य मार्गों से होते हुए यह विशाल शोभायात्रा पेठियागाछी चौक तक गई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर माता की शोभायात्रा का स्वागत किया। जुलूस देखने के लिए सड़कों के दोनों किनारे हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे हाथी-घोड़े को देखकर काफी उत्साहित दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरवाड़ा की यह बेलन्योती जुलूस दशकों पुरानी परंपरा है और हर साल इसकी भव्यता बढ़ती ही जा रही है। इसी जुलूस के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा के महापर्व का औपचारिक आगाज माना जाता है। मौके पर पूजा कमिटी के सदस्यों के साथ शांति व्यवस्था को लेकर सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार अपने दल बल के साथ मौजूद थे।