बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उसरी गांव में भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उसरी गांव में भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उसरी गांव में भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसरी गांव में छापेमारी कर कुल 228.35 लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जगन्नाथपुर पिकेट प्रभारी एएसआई अनिल तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि उसरी गांव निवासी गुरु शरण साव के घर में भारी मात्रा में विदेशी और देशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पिकेट प्रभारी ने बिना समय गंवाए गोपनीय तरीके से छापेमारी की रणनीति तैयार की। इसके बाद, एक होमगार्ड जवान और चौकीदार के सहयोग से तस्कर के घर पर अचानक धावा बोला गया। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से तस्करों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर से विदेशी शराब-223.35, लीटर यानी लगभग 26 कार्टून और देशी शराब 5.00 लीटर,कुल 228.35 लीटर के अलावा एक बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर मोटर साइकिल जब्त किया गया।छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही दूसरा शराब तस्कर अजय साहू मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार किया जाएगा। जगन्नाथपुर पिकेट प्रभारी एएसआई अनिल तिवारी के द्वारा की गई सफल छापेमारी के बाद थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने जगन्नाथपुर पिकेट प्रभारी एएसआई अनिल तिवारी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि एएसआई तिवारी द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध की गई इस सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य कारोबारियों में भारी खौफ व्याप्त है। प्रशासन का यह अभियान आगे भी इसी मुस्तैदी के साथ जारी रहेगा।
रैयाम थाना के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश, ग्रामीण एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को दिए निर्देश, कांड दैनिकी व थाने की सभी पंजी अद्यतन रखने पर जोर
भरवाड़ा में गूंजे जय माता दी के जयकारे , हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ निकली ऐतिहासिक बेलन्योती जुलूस, देखने उमड़ा जनसैलाब