पटना: बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी बने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, DGP ने लगाया IPS का बैज
पटना: बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी बने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, DGP ने लगाया IPS का बैज
पटना: बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी बने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, DGP ने लगाया IPS का बैज
दीपक कुमार | पटना
बिहार पुलिस के लिए गौरवपूर्ण पल सामने आया है। पटना स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान बिहार पुलिस सेवा (BPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए अधिकारी को बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने IPS का insignia (बैज) लगाकर सम्मानित किया। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर भी शामिल हैं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर अधिकारी ने अपनी खुशी साझा करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों और सहकर्मियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के समर्थन और मार्गदर्शन ने इस सफर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
IPS में शामिल होने के बाद अधिकारी ने ईमानदारी, सम्मान और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह उपलब्धि उनके पुलिस सेवा के सफर में एक नया अध्याय है।
बिहार पुलिस सेवा से IPS में पदोन्नति, PHQ पटना में हुई पिपिंग सेरेमनी
रैयाम थाना के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश, ग्रामीण एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को दिए निर्देश, कांड दैनिकी व थाने की सभी पंजी अद्यतन रखने पर जोर