बिहार पुलिस सेवा से IPS में पदोन्नति, PHQ पटना में हुई पिपिंग सेरेमनी

दीपक कुमार/ क्राइम रिपोर्टर

पटना। बिहार पुलिस सेवा (BPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने पर मुस्तफिक अहमद को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित समारोह के दौरान IPS का insignia पहनाकर सम्मानित किया गया। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने अधिकारी के कंधे पर IPS का बैज लगाया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए अपने परिवार, मार्गदर्शकों और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।
अधिकारी ने आगे भी पूरी ईमानदारी, सम्मान और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बिहार पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होना उनके करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर को उन्होंने गर्व और सम्मान का क्षण बताया।