गायघाट के बठवारा में भीषण अगलगी, चार घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति का नुकसान
गायघाट के बठवारा में भीषण अगलगी, चार घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति का नुकसान
गायघाट के बठवारा में भीषण अगलगी, चार घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति का नुकसान
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के बठवारा गांव में आगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में रामसुंदर यादव, मीना देवी, उषा देवी और तारा देवी शामिल हैं। आगलगी की सूचना मिलने पर पंचायत समिति पति विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विजय कुमार राय ने घटना की जानकारी अंचल प्रशासन को भी दी, ताकि पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आगलगी की घटना और नुकसान से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक सहायता मिलने का इंतजार है।