दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण एसपी ने पांच थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण एसपी ने पांच थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण एसपी ने पांच थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा,
सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा के दौरान शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए दरभंगा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लहेरियासराय, नगर, सदर, कोतवाली और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
ग्रामीण एसपी ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर स्थानीय स्तर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। साथ ही, पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाने का निर्देश दिया।
दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। ग्रामीण एसपी के इस निरीक्षण का उद्देश्य पूजा समितियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
दरभंगा (बिरौल), सहसराम चर्चित चमेली देवी हत्याकांड का खुलासा, बैंक से रुपए निकासी को पुलिस ने किया खारिज,दो शातिर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने आईओ की भूमिका की सराहना
शराबबंदी कानून के पालन पर सवाल: सदर उत्पाद थाना क्षेत्र में कथित शराब कारोबार पर कोई बड़ी कारवाई नहीं होने से आम लोंगों के बीच गुस्सा ?