दरभंगा (बिरौल), सहसराम चर्चित चमेली देवी हत्याकांड का खुलासा, बैंक से रुपए निकासी को पुलिस ने किया खारिज,दो शातिर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने आईओ की भूमिका की सराहना
दरभंगा (बिरौल), सहसराम चर्चित चमेली देवी हत्याकांड का खुलासा, बैंक से रुपए निकासी को पुलिस ने किया खारिज,दो शातिर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने आईओ की भूमिका की सराहना
दरभंगा (बिरौल), सहसराम चर्चित चमेली देवी हत्याकांड का खुलासा, बैंक से रुपए निकासी को पुलिस ने किया खारिज,दो शातिर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने आईओ की भूमिका की सराहना
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में हुए बहुचर्चित चमेली देवी हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना के बाद से ही पुलिस और ग्रामीण यह कयास लगा रहे थे कि मृतका चमेली देवी ने बैंक से पैसे की निकासी की होगी, जिसकी भनक बदमाशों को लग गई। आशंका यह जताई जा रही थी कि चोर पैसे चुराने के इरादे से घर में घुसे होंगे, और आहट होने पर चमेली देवी के जाग जाने व चोरों को पहचान लेने के डर से उनकी चाकू से गला गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।
लेकिन, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी द्वारा किए गए खुलासे ने इस पूरी थ्योरी को पलट दिया। पुलिस ने जब बैंक से वित्तीय स्टेटमेंट की जांच की, तो यह बात सामने आई कि घटना के पहले और बाद में चमेली देवी द्वारा बैंक से किसी भी प्रकार की राशि की निकासी नहीं की गई थी।
एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस गंभीर कांड के अनुसंधानकर्ता (पु.अ.नि.) मुकेश कुमार ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मान बिहारी को उस वक्त धर दबोचा जब वह पटना से ट्रेन पकड़कर नेपाल भागने की फिराक में था। इस घटना में संलिप्त दूसरे आरोपी आशिष सिंह को दिल्ली के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मोटरसाइकिल से ही पटना तक का सफर तय किया था और वहीं बैठकर आगे की रणनीति बना रहे थे।
इस अंधे कत्ल का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. मुकेश कुमार की भूमिका बेहद सराहनीय रही है। एसडीपीओ ने उनके इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम अवधि में तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर अपराधियों तक पहुंचना पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें पुरस्कृत करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक से विशेष अनुशंसा की जाएंगी।
बेनीबाद चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जय गुरुदेव बस से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार
दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण एसपी ने पांच थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश