बेनीबाद चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जय गुरुदेव बस से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार
बेनीबाद चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जय गुरुदेव बस से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार
बेनीबाद चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जय गुरुदेव बस से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट, मुजफ्फरपुर। बेनीबाद चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी से आ रही जय गुरुदेव बस से करीब 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में शराब के कथित मालिक संदीप सहनी समेत बस के चालक, कंडक्टर और सह-खलासी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि जय गुरुदेव बस के जरिए विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एएसआई दिलीप पासवान के नेतृत्व में टीम ने बेनीबाद चेकपोस्ट पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। सुबह बस के चेकपोस्ट पर पहुंचते ही टीम ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान बस की डिक्की से 24 से 25 पेटियों में रखी करीब 270 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को जब्त करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसएसपी, शहरी क्षेत्रों का लिया जायजा, पूजा समितियों से की बातचीत, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की औचक जांच
दरभंगा (बिरौल), सहसराम चर्चित चमेली देवी हत्याकांड का खुलासा, बैंक से रुपए निकासी को पुलिस ने किया खारिज,दो शातिर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने आईओ की भूमिका की सराहना