दरभंगा में आरके सोलर सिटी का शुभारंभ,सौर ऊर्जा अपनाने पर दिया जोर, नजरे आलम ने फीता काटकर किया उद्घाटन,पार्षद नफीसुल हक रिंकू और बिजली विभाग के जेई ने गिनाए सोलर सिस्टम के फायदे
दरभंगा में आरके सोलर सिटी का शुभारंभ,सौर ऊर्जा अपनाने पर दिया जोर, नजरे आलम ने फीता काटकर किया उद्घाटन,पार्षद नफीसुल हक रिंकू और बिजली विभाग के जेई ने गिनाए सोलर सिस्टम के फायदे
दरभंगा में आरके सोलर सिटी का शुभारंभ,सौर ऊर्जा अपनाने पर दिया जोर,
नजरे आलम ने फीता काटकर किया उद्घाटन,पार्षद नफीसुल हक रिंकू और बिजली विभाग के जेई ने गिनाए सोलर सिस्टम के फायदे
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
शहर के बीबी पाकर स्थित इकरा एकेडमी के निकट आरके सोलर सिटी का भव्य शुभारंभ हुआ। जनता दल यूनाइटेड, बिहार के सदस्य एवं ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के बढ़ते महत्व, बिजली बिल में बचत और केंद्र सरकार की सब्सिडी योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
समारोह में दरभंगा नगर निगम के पार्षद नफीसुल हक रिंकू, बिजली विभाग के कई कनीय अभियंता (जेई), जन सुराज की नेत्री आमना सफी, आकिब नजर, डॉ. अजहर सुलेमान, महमूद आलम, जमीर खान, अशरफ अहमद और आरजू खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद नफीसुल हक रिंकू ने सौर ऊर्जा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगवाकर आम लोग अपने बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार इसका लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि बैटरी और उचित बैकअप की सुविधा वाला सोलर सिस्टम बिजली कटौती के दौरान भी जरूरत के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद बिजली विभाग के कनीय अभियंताओं ने भी सौर ऊर्जा की उपयोगिता, सरकारी योजना, पात्रता और सब्सिडी संबंधी प्रावधानों के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने योजना का लाभ लेने से पहले निर्धारित नियमों और तकनीकी जरूरतों को समझने पर जोर दिया।
इस मौके पर नजरे आलम ने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। इससे बिजली खर्च कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी दी जाती है। लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में नजरे आलम ने आरके सोलर सिटी की इस पहल के लिए राजा खान, रियाजुद्दीन कुरैशी, अखलाक खान समेत पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल दरभंगा में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके लाभों से जोड़ने में सहायक साबित होगी।
बिरौल,सहसराम चमेली देवी हत्याकांड में एक व्यक्ति पुलिस के हिरासत में, घटना में उपयोग किए गए चाकू भी बरामद
मनचलों की अब खैर नहीं,सड़क से स्कूल तक छात्राओं की सुरक्षा में जुटीं पुलिस दीदी, लहेरियासराय थाना की महिला पुलिसकर्मी दो शिफ्ट में कर रहीं ड्यूटी, लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष नजर