बिरौल,सहसराम चमेली देवी हत्याकांड में एक व्यक्ति पुलिस के हिरासत में, घटना में उपयोग किए गए चाकू भी बरामद

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के सहसराम गांव में चर्चित चमेली देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के बेहद करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस अनुसंधान और क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, इस सनसनीखेज मामले का खुलासा लगभग हो चुका है। अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए बिरौल पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है।एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम बदमाशों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह सक्रिय थी। जिसका मॉनिटरिंग एसपी (ग्रामीण) साक्षी कुमारी कर रही है।ऐसा लगता हें कि पूरे मामले का पर्दाफाश गुरुवार के दिन हो जाएगा।