साइबर अपराध पर लगाम के लिए पुलिस और बैंक आएंगे साथ, ग्राहकों को जागरूक करने का निर्देश,
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में साइबर जागरूकता सेमिनार, जिले के सभी शाखा प्रबंधकों ने लिया हिस्सा; साइबर ठगी रोकने और पुलिस-बैंक समन्वय मजबूत करने पर हुई चर्चा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के बीच आम लोगों को ठगी से बचाने और वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को दरभंगा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में बैंक ऑफ बड़ौदा की दरभंगा जिले की सभी शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम, पुलिस और बैंक के बीच बेहतर समन्वय तथा ग्राहकों को जागरूक करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

