मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, प्रशासन अलर्ट, 15 अक्टूबर को महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर फुटवियर क्लस्टर का करेंगे उद्घाटन , डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, प्रशासन अलर्ट, 15 अक्टूबर को महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर फुटवियर क्लस्टर का करेंगे उद्घाटन , डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, प्रशासन अलर्ट,
15 अक्टूबर को महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर फुटवियर क्लस्टर का करेंगे उद्घाटन ,
डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ
दीपक कुमार/ गायघाट
मोतीपुर/मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 15 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। महवल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेगा लेदर फुटवियर एंड एक्सेसरीज क्लस्टर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है।
कार्यक्रम के मद्देनजर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया। अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता से निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
हनुमाननगर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निर्माण समय पर पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश, निर्माण कार्य का लिया जायजा, अभियंताओं को नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत
साइबर अपराध पर लगाम के लिए पुलिस और बैंक आएंगे साथ, ग्राहकों को जागरूक करने का निर्देश, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में साइबर जागरूकता सेमिनार, जिले के सभी शाखा प्रबंधकों ने लिया हिस्सा; साइबर ठगी रोकने और पुलिस-बैंक समन्वय मजबूत करने पर हुई चर्चा