भरवाड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक, दिया कड़ा संदेश

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा विजय ठाकुर

 दुर्गा पूजा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को भरवाड़ा नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में एसडीएम कुमार गौरव के नेतृत्व में शांति समिति की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी दे दी। बैठक में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन, सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम कुमार गौरव ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और शांति का पर्व है। इसमें किसी भी तरह का हुड़दंग, डीजे पर अश्लील गाना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कर पर्व मनाने की अपील की हैं। वही सदर तो एसडीपीओ एसके सुमन ने कहा की दुर्गा पूजा के दौरान हर चौक चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर है

थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा की सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी और लाइट की व्यवस्था जरूरी है। अगर कहीं भी विवाद होता है तो तुरंत 112 या स्थानीय थाना को सूचना दें। पुलिस पाँच मिनट में मौके पर पहुंचेगी। मौके पर मुख्य पार्षद सुनील भारती, स्वर्णकार संघ के संरक्षक शम्भू ठाकुर , पप्पू ठाकुर ,हरिओम गुप्ता,रणधीर गुप्ता, शम्भू ठाकुर राहुल गुप्ता, पूर्व मुखिया शंभु ठाकुर ,मनोज चौधरी , अतीक अहमद , इज़हार आलम मुन्ना मौजूद थे।