डीएमसीएच में ट्रॉलीमैन की शराब पार्टी का वीडियो वायरल – सर्जरी भवन की सीढ़ी के पास जाम छलकाते दिखे कर्मी, वीडियो सामने आने पर एक ट्रॉलीमैन बर्खास्त
डीएमसीएच में ट्रॉलीमैन की शराब पार्टी का वीडियो वायरल – सर्जरी भवन की सीढ़ी के पास जाम छलकाते दिखे कर्मी, वीडियो सामने आने पर एक ट्रॉलीमैन बर्खास्त
डीएमसीएच में ट्रॉलीमैन की शराब पार्टी का वीडियो वायरल
– सर्जरी भवन की सीढ़ी के पास जाम छलकाते दिखे कर्मी, वीडियो सामने आने पर एक ट्रॉलीमैन बर्खास्त
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा।
डीएमसीएच में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों की शराब पार्टी का एक वीडियो मंगलवार को वायरल होने से अस्पताल में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि वीडियो पुराना है। हालांकि, इसके सामने आने के बाद संबंधित आउटसोर्सिंग कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। प्रसारित वीडियो की पुष्टि दस्तक 7मीडिया नहीं करता है।
वीडियो में सर्जरी भवन के एक कोने में एक ट्रॉलीमैन दो अन्य कर्मियों के साथ डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास में शराब पीता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि शराब टेट्रा पैक पाउच से ग्लास में उड़ेली गई थी। यह वीडियो ड्यूटी के दौरान बनाए जाने की बात कही जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने ट्रॉली सुपरवाइजर रमन सिंह को तत्काल तलब किया और वीडियो की सत्यता के संबंध में जानकारी मांगी। सुपरवाइजर ने बताया कि वीडियो पुराना है और सोमवार को ही उनके संज्ञान में आया था।
उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे ट्रॉलीमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहे अन्य कर्मियों के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे उनकी एजेंसी से जुड़े नहीं हैं।
एसएसपी का नगर व यातायात थाना में औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अभिलेखों तक की जांच, नाका-03 और नाका-04 का भी लिया जायजा, व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्देशों का समय पर पालन करने का आदेश
भरवाड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक, दिया कड़ा संदेश