आनंदपुर हाईस्कूल में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों ने सीखा सीपीआर, बाढ़, भूकंप और डूबने से बचाव के लिए मॉकड्रिल, वज्रपात से सुरक्षा के बताए गए उपाय
आनंदपुर हाईस्कूल में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों ने सीखा सीपीआर, बाढ़, भूकंप और डूबने से बचाव के लिए मॉकड्रिल, वज्रपात से सुरक्षा के बताए गए उपाय
आनंदपुर हाईस्कूल में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों ने सीखा सीपीआर,
बाढ़, भूकंप और डूबने से बचाव के लिए मॉकड्रिल, वज्रपात से सुरक्षा के बताए गए उपाय
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर स्थित पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में आपदा प्रबंधन कार्यशाला एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, डूबने की घटनाओं और वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सीपीआर देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), माई भारत, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीआरएफ दरभंगा के टीम कमांडर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने की जानकारी दी। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले उपायों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने भी अभ्यास में भाग लेकर बचाव के तरीके सीखे।
कार्यशाला में रिलायंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक सूरज कुमार ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना की जानकारी दी। उन्होंने वज्रपात यानी ठनका गिरने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और उससे बचाव के उपायों को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के प्रति जागरूक बनाना और संकट की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कदम उठाने के लिए तैयार करना था। मौके पर अदिथी, माई भारत के प्रतिनिधियों के अलावा विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के पक्ष में गोलबंदी तेज
पटना प्रमंडल बना अंडर-14 हैंडबॉल चैंपियन, मगध को 14-9 से हराया, अंडर-19 के फाइनल में पटना और मगध की भिड़ंत, अंडर-17 में एकलव्य दरभंगा के सामने होगी मगध की चुनौती