महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के पक्ष में गोलबंदी तेज
महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के पक्ष में गोलबंदी तेज
तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पूर्व विधायक निरंजन राय ने संभाला मोर्चा,
महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के पक्ष में गोलबंदी तेज
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर गायघाट विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में पूर्व विधायक निरंजन राय ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने अपने आवास पर राजद नेताओं के साथ अहम बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने, स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने और चुनावी अभियान को धार देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाताओं के बीच प्रत्याशी की पहुंच मजबूत करने पर मंथन किया।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। ऐसे में गायघाट में पूर्व विधायक निरंजन राय की सक्रियता को राजद के चुनावी अभियान की अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि गायघाट में राजद नेताओं की यह रणनीति चुनावी अभियान को किस तरह गति देती है और डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में मतदाताओं की गोलबंदी पर इसका क्या असर पड़ता है।
गायघाट में आशीर्वाद सभा संपन्न, एमएलसी वंशीधर ब्रजबासी ने अभिभावकों और स्नातक साथियों के प्रति जताया आभार
आनंदपुर हाईस्कूल में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों ने सीखा सीपीआर, बाढ़, भूकंप और डूबने से बचाव के लिए मॉकड्रिल, वज्रपात से सुरक्षा के बताए गए उपाय