विधायक ने किया आसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों एवं एएनएम की समस्याएं सुनीं
विधायक ने किया आसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों एवं एएनएम की समस्याएं सुनीं
विधायक ने किया आसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों एवं एएनएम की समस्याएं सुनीं
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
गौड़ा बौराम प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति और धरातलीय हकीकत जानने के उद्देश्य से विधायक सुजीत कुमार ने आसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा वहां तैनात एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली व दैनिक समस्याओं को गहराई से समझा गया। निरीक्षण के दौरान विधायक सुजीत कुमार ने अस्पताल परिसर, वार्डों की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की गई। भर्ती मरीजों से सीधे संवाद करते हुए उनके इलाज, भोजन एवं दवाइयों के वितरण के संबंध में फीडबैक लिया गया। मरीजों ने अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इसके साथ ही, अग्रिम मोर्चे पर सेवाएं दे रहीं एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, संसाधनों की कमी एवं मूलभूत जरूरतों पर चर्चा की गई। विधायक सुजीत कुमार ने सभी एएनएम से उनके कार्यस्थल पर हो रही परेशानियों के बारे में पूछा एवं प्रभारी को निर्देश दिया कि यहां अल्ट्रासाउंड सहित कई तरह के जांच की सुविधा मुहैया कराई गई है सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रोन्नति एवं सुविधाजनक बनाने के लिए कटिबद्ध है आप लोग सहयोग कीजिए और सभी तरह के जांच को सुचारू ढंग से संचालित किया जाए यह सुनिश्चित कीजिए। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि जन-जन तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही हमारी प्राथमिक प्राथमिकता है।
डीएमसीएच के ऐतिहासिक एनाटॉमी भवन को बचाने की उठी मांग, एलुमनी एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, बीएमआईएससीएल के अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान पर चर्चा, भवन को हेरिटेज-सह-स्मारक के रूप में संरक्षित करने का प्रस्ताव
दरभंगा कोर्ट से पांच आरोपियों की जमानत खारिज, अब जाना पड़ेगा हाईकोर्ट