,डीएमसीएच में डांडिया नाइट की धूम, छात्रों के साथ थिरकीं डॉ. शीला साहू,
टीम ड्रिफ्टर्स के आयोजन में मध्यरात्रि तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) परिसर सोमवार की शाम डांडिया की रंगीन छटा और संगीत की धुन से गुलजार रहा। टीम ड्रिफ्टर्स की ओर से आयोजित ‘डीएमसी ड्रिफ्टर्स डांडिया नाइट 4.0’ में मेडिकल कॉलेज के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। शाम सात बजे शुरू हुआ यह सांस्कृतिक आयोजन मध्यरात्रि तक चलता रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक परिधान और डांडिया की थाप पर पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।

