बिरौल में सहसराम सनसनीखेज हत्याकांड, तेजतर्रार पु.अ.नि मुकेश कुमार को मिली अनुसंधान की कमान, न्याय की आस में परिजन
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में हुए बहुचर्चित चमेली देवी हत्याकांड के मामले में जांच प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। सनसनीखेज और निर्मम तरीके से हुई इस हत्या के खुलासे और अनुसंधान की जिम्मेदारी इलाके के जाने-माने तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार को सौंपी गई है। कमान संभालते ही उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ और साक्ष्य संकलन की दिशा में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

