1. सोनकी थाना कांड संख्या 119/26 के प्राथमिकी अभियुक्त हरि सहनी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

सोनकी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 119/26 के प्राथमिकी अभियुक्त हरि सहनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरि सहनी, पिता स्वर्गीय उधम सहनी, निवासी बासुदेवपुर चकदही, थाना सोनकी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में हरि सहनी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। सोनकी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।