सिंहवाड़ा में बड़ी वारदात: पैग़म्बरपुर के ब्रह्मस्थान में भगवती गहबर में महिला ने की तोड़फोड़ , गांव में हड़कंप

दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा 

 स्थानीय थाना क्षेत्र से आ रही बड़ी खबर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। कटासा पंचायत के पैग़म्बरपुर गांव स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मस्थान के भगवती गहबर में सोमवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव की ही एक महिला ने दुःसाहस दिखाते हुए गहबर में घुसकर भगवती की पीढ़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
बताया जा रहा है कि शाम के समय महिला अचानक गहबर में घुसी और देखते ही देखते माता की पीढ़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी पूरे गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते ब्रह्मस्थान पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने बताया की भगवती गहबर गांव की आस्था का केंद्र है।यहां हर दुर्गापूजा में में लोग भगवती का उपासना करते है। शाम के समय दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।ऐसी पवित्र जगह पर इस तरह की हरकत से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने दोषी महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।