तारालाही गांव मे अक्सर सुनाई देती हैं गोलियों की आवाज ,पुलिस कर रही हैं जांच कि कौन हैं यह अपराधकर्मी।
तारालाही गांव मे अक्सर सुनाई देती हैं गोलियों की आवाज ,पुलिस कर रही हैं जांच कि कौन हैं यह अपराधकर्मी।
संजय कुमार राय/दरभंगा
गोलियों की तरतराहट की आवाज से कबतक तारालाही गांव के लोंगों को मुक्ति मिलेगी ,अक्सर यहां गोलियों की आवाज सुनाई पड़ती हैं। यह आवाज बीते दिनों भी सुनाई पड़ी हैं लेकिन पुलिस अबतक हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। अगर यही आलम रहा तो कई और लोंगों की जान जा सकती हैं।
मामला दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव का हैं जहां दिन दहाड़े मंगल साह के बेटे ऋषि पर दो गोलियां दागी लेकिन वह बाल बाल बच गया।
हालांकि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंची और कई लोंगों से जानकारी लेने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस ने दो खोखे बरामद किये हैं।
वहीं ऋषि से पुलिस पूछताछ कर रही हैं कि आखिर उसपर गोली किसने चलाई हैं।
हालांकि प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया था। उन्होंने कहा कि दो खोखे घटना स्थल से बरामद हुये हैं लेकिन गोली चलाने वाले अपराधियों का पता नहीं चल सका हैं।
ऋषि के ब्यान पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई हैं ,पुलिस जांच मे जुटी हैं कि आखिर यह अपराधकर्मी कौन हैं।
तारालाही एक ऐसा गांव हैं जहां पूर्व मे कई गोलियां चली हैं और लोग मारे गये हैं।
इस गांव मे जमीन माफिया और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोंगों का मन काफी बढ़ा हुआ हैं। हाल ही मे शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों पर कई ग्रामीण महिलाएं पुरुष भी टूट पड़े थे। ऐसे मे पुलिसिंग को और भी धारदार बनाने की जरूरत हैं।