मुख्यमंत्री के कैबिनेट की बेठक मे 14एजेंडों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री के कैबिनेट की बेठक मे 14एजेंडों पर लगी मुहर।
पटना /
मुख्य सचिवालय स्थित मंत्री परिषद कक्ष मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित कैबिनेट की बैठक मे 14 एजेंडों पर मुहर लग गई हैं। बक्सर के राजपुर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी राकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ।वहीं बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन की भी स्वीकृति दे दी गई है।
बैठक के दौरान निर्वाचन कार्यों के दौरान चुनाव कर्मी की ,या सुरक्षा कर्मी की मृत्यु हो जाती हैं या फिर स्थाई अपंगता की स्थिति में दी जानेवाली अनुग्रह अनुदान को लेकर भी मुहर लग गई हैं।इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के प्रथम परिनियम की स्वीकृति दी गई है।
संविदा पर एक एक मनोचिकित्सक बिहार के सभी आठ केंद्रीय कारा में सृजित करने पर मुहर लगी हैं।
विज्ञान प्रौद्योगिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र प्रसाद मिश्रा की सेवा निवृत्ति के बाद इस पद पर अगले दो वर्षों के लिए संविदा पर नियोजन की स्वीकृति दी गई है ।
सरकार ने पैक्स-व्यापार मंडलों द्वारा ससमय CMR आपूर्ति करने पर प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है ।चावल आपूर्ति के लिए दी जाने वाली प्रति क्विंटल ₹10 की राशि को बढ़ाकर 30 जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल, एवं उसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान राशि की भुगतान की स्वीकृति दी गई है ।
जल संसाधन विभाग के कुल 7 सिंचाई अंचल
पदाधिकारियों को बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन किया गया है ।राजकीय अतिथिशाला के तत्कालीन अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव को केंद्रीय श्रम सेवा के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।