मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी के पुलिसकर्मियों का चेहरा आया सामने ,मानवता को कर दिया तार तार। चालक ,सिपाही निलंबित ,ओपी अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया।
मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी के पुलिसकर्मियों का चेहरा आया सामने ,मानवता को कर दिया तार तार। चालक ,सिपाही निलंबित ,ओपी अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया।
मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही हैं।
फकुली ओपी के पुलिसकर्मियों का चेहरा आया सामने ,मानवता को कर दिया तार तार। चालक ,सिपाही निलंबित ,ओपी अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया।
संजय कुमार राय
सड़क दुर्घटना मे हुई मौत के मामले मे फकुली ओपी पुलिस द्वारा लाश को नदी मे फेंके जानें के मामले मे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया हैं। पुलिस मुख्यालय के अपर महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा हैं कि आठ तारीख के सुबह एक विडिओ वाईरल हो रहा था जिस विडिओ को लेकर जांच करायी गई। जांच के दौरान पाया गया कि फकुली ओपी के एनएच पर पुलिस द्वारा लाश फेंकी जा रही हैं। जिसे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लेकर पुलिस ,चालक को निलंबित कर दिया गया हैं वहीं एक होम गार्ड के जवान की बर्खास्तगी को लेकर एक्ट के तहत कारवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई हैं लाश को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून संगत नहीं हैं अमानवीय व्यवहार हैं इसे कतई माफ नहीं किया जा सकता। ओपी अध्यक्ष के बारे मे उन्होंने कहा कि वह घटना स्थल पर नहीं थे लेकिन जवाबदेही उनकी भी बनती हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा हैं।
मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र की अमानवीय घटना
मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत फकुली ओपी क्षेत्र के एन एच पर का हैं। अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। गश्ती के दौरान सड़क पर मृतक की लाश को देखने के बाद गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाश को उठाकर नदी मे फेंक दिया था ,इसका विडिओ किसी ने बनाकर वाईरल कर दिया।
पटना हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
इस मामले मे पटना हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देश दिया कि यह घटना अमानवीय हैं ,जितनी ठोस कारवाई हो सकती हैं उतनी ठोस कारवाई की जाय।
पुलिस मुख्यालय इस पूरे प्रकरण की जांच करा रही हैं ,इस मामले मे फकुली ओपी अध्यक्ष से भी स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।