घनश्यामपुर, 8.625 लीटर विदेशी शराब व बुलेट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।

घनश्यामपुर क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस लगातार सघन कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घनश्यामपुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना और नियमित वाहन चेकिंग के आधार पर अजीत कुमार राय, ग्राम केलवाड़ा,थाना घनश्यामपुर को 8.625 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इस क्रम में पुलिस ने तस्कर का बुलेट को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।