गायघाट में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, उमड़ा जनसैलाब
गायघाट में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, उमड़ा जनसैलाब
गायघाट में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, उमड़ा जनसैलाब
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक एवं प्रखर विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रघुवंश बाबू विचार मंच के तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद के पूर्व विधायक निरंजन राय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में डॉ. लोहिया के विचारों, संघर्षों और समाजवादी सिद्धांतों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में डॉ. लोहिया की भूमिका को याद किया।
समारोह में लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
रघुवंश बाबू विचार मंच की ओर से आयोजित इस समारोह में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को खास बना दिया। आयोजन के जरिए डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
पानी भरे खेत में औंधे मुंह मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी – रक्सी पुल के नीचे कमला नदी की धार के पास मिला शव, जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद – तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा शव, पानी में भीगे मोबाइल के सिम से पहचान की कोशिश
बिरौल में चमेली देवी हत्या कांड में पति ने दर्ज कराया एफआईआर, अपराधियों ने घर में अकेली महिला की गला में चाकू गोदकर हत्या, आभूषण और नकदी लेकर फरार