गायघाट में कई पंचायत सचिवों का तबादला, बीडीओ-बीपीआरओ ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
गायघाट में कई पंचायत सचिवों का तबादला, बीडीओ-बीपीआरओ ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
गायघाट में कई पंचायत सचिवों का तबादला, बीडीओ-बीपीआरओ ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
दीपक कुमार | गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट प्रखंड में कई पंचायत सचिवों के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार सिंह एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) राजीव रंजन ने स्थानांतरित पंचायत सचिवों को सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान अधिकारियों ने पंचायत सचिवों के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पंचायत सचिव ग्रामीणों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।
इस अवसर पर स्थानांतरित पंचायत सचिवों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल भावुक और सौहार्दपूर्ण रहा।
कमला नदी में नाव पलटने से किसान लापता, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
दो महीने बाद जागा शिक्षा विभाग, दस्तक 7 मीडिया की खबर के बाद शिक्षक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों पर कार्रवाई, 45 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का आदेश