स्किप्स की बेटी कृति आनंद ने 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार जीतकर पूरे राज्य में किया विद्यालय को गौरवान्वित।
बिरौल/दरभंगा।
एस एच 56 स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में अयोजित ओलंपियाड 2023में विद्यालय की छात्रा कृति आनन्द कक्षा 4 मैरीगोल्ड पुत्री अरुण कुमार साह व रीता कुमारी ने साइंस ओलंपियाड में 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार जीतकर राज्य स्तर पर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। बिरौल में आयोजित विशेष समारोह में विद्यालय की इस बेटी को व इसके माता पिता को मिथिला के पारंपरिक पाग व स्मृति चिन्ह देकर “प्राउड पेरेंट्स ” की उपाधि से सम्मानित किया गया। माता पिता अपनी इस बेटी की कामयाबी पर प्रफुल्लित व गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और अपने संबोधन में दोनो अभिभावकों ने बेटी की इस कामयाबी पर संपूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ.आशीष नाथ अग्निहोत्री ने हरिबंस राय बच्चन की पंक्तियों ” कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती” से विद्यालय की बिटिया व ओलंपियाड को ऑर्डिनेटर राम रतन झा, पवन मिश्रा, कक्षा अध्यापक गुंजन झा व हेड मिस्ट्रेस प्रियंका रॉय समेत समस्त प्रबन्ध समिति के सदस्यों, शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों इस नन्ही सी बेटी के हौसले अफजाई के लिए धन्यवाद दिया।

