बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी : माण्डवी कुमारी, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा समाप्त करने पर दिया जोर
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी : माण्डवी कुमारी, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा समाप्त करने पर दिया जोर
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी : माण्डवी कुमारी,
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा समाप्त करने पर दिया जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से बालिका गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण से संबंधित प्रावधानों और सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की अपील की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता माण्डवी कुमारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कानून और योजनाएं संचालित हैं। जरूरत इस बात की है कि बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और उपलब्ध कानूनी सहायता का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि आज लड़कियां शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, खेलकूद और राजनीति समेत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से बालिकाओं की प्रतिभा को और निखारा जा सकता है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक भूमिका निभानी होगी।
माण्डवी कुमारी ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव को बालिकाओं के विकास में बाधक बताते हुए इनके उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष के निर्देश तथा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर पारा विधिक स्वयंसेवक विकास कुमार राम सहित बालिका गृह के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
दरभंगा में राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज, एकलव्य दरभंगा ने दोनों वर्गों में दर्ज की शानदार जीत, नेहरू स्टेडियम में 14 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता, पहले दिन सारण, कोसी, मगध और भागलपुर की टीमों ने भी दिखाया दमखम
बेटियों की प्रतिभा का सम्मान, ट्रैक सूट और कप पाकर खिले चेहरे, मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स से लेकर खेल, कला और किलकारी के बच्चों तक को डीएम ने किया सम्मानित