दरभंगा में राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज, एकलव्य दरभंगा ने दोनों वर्गों में दर्ज की शानदार जीत, नेहरू स्टेडियम में 14 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता, पहले दिन सारण, कोसी, मगध और भागलपुर की टीमों ने भी दिखाया दमखम
दरभंगा में राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज, एकलव्य दरभंगा ने दोनों वर्गों में दर्ज की शानदार जीत, नेहरू स्टेडियम में 14 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता, पहले दिन सारण, कोसी, मगध और भागलपुर की टीमों ने भी दिखाया दमखम
दरभंगा में राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज, एकलव्य दरभंगा ने दोनों वर्गों में दर्ज की शानदार जीत,
नेहरू स्टेडियम में 14 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता, पहले दिन सारण, कोसी, मगध और भागलपुर की टीमों ने भी दिखाया दमखम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शानदार आगाज हुआ। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों के साथ एकलव्य दरभंगा की टीम हिस्सा ले रही है। 14 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान एकलव्य दरभंगा की टीम ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ओएसडी राजेश कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के विजेता मयंक झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ओएसडी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दरभंगा में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। खेल से शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
पहले दिन एकलव्य दरभंगा का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में सारण ने तिरहुत को 11-1 से, कोसी ने भागलपुर को 12-4 से और मगध ने दरभंगा को 15-3 से पराजित किया। वहीं, एकलव्य दरभंगा ने पूर्णिया को 12-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में भागलपुर ने कोसी को 16-7 से और मगध ने दरभंगा को 10-5 से शिकस्त दी। एकलव्य दरभंगा ने इस वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया को 17-4 से पराजित किया। पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल, बेहतरीन रक्षात्मक क्षमता और आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के विजेता मयंक झा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरीय कराटे खिलाड़ी एवं ट्रेडिशनल लाठी संघ, दरभंगा के अध्यक्ष राजीव प्रकाश मधुकर तथा राष्ट्रीय योग खिलाड़ी अंडर-12 वर्ग के सागर पासवान को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
नॉकआउट आधार पर होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में दस टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पहले ग्रुप में मगध, दरभंगा, सारण, तिरहुत और मुंगेर की टीमें हैं, जबकि दूसरे ग्रुप में पटना, भागलपुर, कोसी, पूर्णिया और एकलव्य दरभंगा को रखा गया है। प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जा रही है। निर्धारित प्रारूप के अनुसार दोनों ग्रुपों से एक-एक टीम फाइनल में पहुंचेगी।
खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक केशव कुमार चौधरी ने किया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से चयनकर्ता अमित कुमार जायसवाल और शाहिद नवैद हसन भी उपस्थित रहे। जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवरात्र में अनोखी भक्ति: 20 वर्षीय विकास शर्मा ने सीने पर स्थापित किया कलश, बलौर दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेंगे
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी : माण्डवी कुमारी, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा समाप्त करने पर दिया जोर