नवरात्रि पर गायघाट और बेनीबाद में निकली भव्य कलश शोभायात्रा,

जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, मां दुर्गा की आराधना में जुटे भक्त

दीपक कुमार/ गायघाट

 शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गायघाट और बेनीबाद थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव धूबौली , ब्लौर, गायघाट में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के शुभारंभ पर विभिन्न पूजा स्थलों से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।


कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने धार्मिक आयोजन के प्रति उत्साह दिखाया। शोभायात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूजा समितियों की ओर से नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी की गई है।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। दोनों क्षेत्रों में कलश शोभायात्रा के साथ ही दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।