मंदिरों और आकर्षक अस्थाई पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की कलश स्थापना की गई, भक्तिमय हुआ पुरा बिरौल अनुमंडल
मंदिरों और आकर्षक अस्थाई पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की कलश स्थापना की गई, भक्तिमय हुआ पुरा बिरौल अनुमंडल
मंदिरों और आकर्षक अस्थाई पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की कलश स्थापना की गई, भक्तिमय हुआ पुरा बिरौल अनुमंडल
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। कलश स्थापना के साथ ही दस दिवसीय श्रीदुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर गूंज रहे मां के जयकारों और मंत्रोच्चारण से पूरा इलाका भक्तिमय हो चुका है। रविवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थाई मंदिरों और आकर्षक अस्थाई पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की कलश स्थापना की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र या देवी सर्वभूतेषु… और “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते” के पवित्र पाठ से गुंजायमान हो उठा। जिन प्रमुख स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए हैं,उनमें सुपौल रामनगर, हाटगाछी, बलिया,उछटी,भवानीपुर, पोखराम,शिवनगर घाट,जमालपुर,पाली, कुशेश्वरस्थान सहित दर्जनों ग्रामीण व शहरी क्षेत्र मुख्य रूप से शामिल हैं।