डकैती की घटना को अंजाम दे रहे डकैतों ने पुलिस जवान पर किया बमबाजी, जवान डीएमसीएच इमरजेंसी में इलाजरत।
डकैती की घटना को अंजाम दे रहे डकैतों ने पुलिस जवान पर किया बमबाजी, जवान डीएमसीएच इमरजेंसी में इलाजरत।
डकैती की घटना को अंजाम दे रहे डकैतों ने पुलिस जवान पर किया बमबाजी, जवान डीएमसीएच इमरजेंसी में इलाजरत
दरभंगा /
मधुबनी जिले साहरघाट थाना क्षेत्र में रविवार की रात हो रही डकैती के दौरान अचानक गश्ती पुलिस दल के पहुंचने से डकैत घबरा गये और भागने के मकसद से बम फेंक दिया। इसकी जद में आने से दो होमगार्ड जवान घायल हो गये।
आनन-फानन में घायल जवानों को मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया। जहां हल्के चोटिल हुए होमगार्ड जवान दिनेश यादव को भर्ती कर लिया गया। जबकि गंभीर जख्मी बिस्फी थाना क्षेत्र के सिंहासो गांव निवासी स्वगीर्य जगदीश यादव के पुत्र होमगार्ड जवान उमेश प्रसाद यादव(58)को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
सोमवार की अहले सुबह से उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
बताया जाता है कि रविवार की रात्रि पैदल गश्ती करते हुए साहरघाट थाने में तैनात चार होमगार्ड जवानों का दल जब साहरघाट गोलंबर के निकट पहुंचा तो व्यवसायी राजकुमार गामी के घर में डकैती कर रहे डकैतों ने हमला बोल दिया।जबतक गश्ती दल संभलता तबतक 20 से अधिक डकैतों का समूह बमबाजी करने लगा।
इसमें दो जवान मौके पर ही जख्मी होकर गिर पड़े। इस घटना में होमगार्ड उमेश प्रसाद यादव का दोनों पैर बुरी तरह से घायल हो गया है। जबकि पूरे बदन पर बारूद का छीटें लगा हुआ है।फिलहाल इमरजेंसी में इनका इलाज चल रहा है।