जमालपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी,अपहरण कांड की अपहृता वैशाली से बरामद, मुख्य आरोपी नीतीश मुखिया गिरफ्तार
जमालपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी,अपहरण कांड की अपहृता वैशाली से बरामद, मुख्य आरोपी नीतीश मुखिया गिरफ्तार
जमालपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी,अपहरण कांड की अपहृता वैशाली से बरामद, मुख्य आरोपी नीतीश मुखिया गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांड संख्या 106/26 (दिनांक 6/10/26) में धारा 137(2)/96 BNS के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृता को वैशाली जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, कांड के प्राथमिक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अनुसंधान के दौरान मिले सुरागों के आधार पर छापेमारी दल ने वैशाली जिले के महीशौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीजपुर चंदे गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश मुखिया (पिता,गणेश मुखिया, ग्रामीण बलथरिया, थाना, कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने तकनीकी शाखा और स्थानीय खुफिया तंत्र का सहयोग लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार अपहृता के बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर इस घटना में संलिप्त अन्य संभावित बिंदुओं की भी गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई तेजी से जारी है।
जन्म और मृत्यु पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया संशोधन अधिनियम, विलंब पंजीयन के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य
थाने से फरार शराब तस्करी का आरोपित विजय कुमार सहनी गिरफ्तार, शौचालय जाने के बहाने पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार, 5.4 लीटर विदेशी शराब के साथ म्यूजियम गुमटी के पास पकड़ा गया था युवक