दरभंगा के बिरौल में 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की निर्मम हत्या, सहसराम गांव में सनसनी
दरभंगा के बिरौल में 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की निर्मम हत्या, सहसराम गांव में सनसनी
दरभंगा के बिरौल में 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की निर्मम हत्या, सहसराम गांव में सनसनी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसराम गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अज्ञात अपराधियों ने 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष चन्द्र मणि, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पीएसआई शैलेश कुमार,पु.अ.नि सरफराज सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जूट गए हैं। पुलिस स्थिति का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
साक्ष्य संकलन के लिए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई है, जिसके मद्देनजर घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका चमेली देवी के पति राम नरेश चौधरी और परिवार के अन्य सदस्य रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। इस वजह से वह सहसराम स्थित अपने घर पर अकेली ही रह रही थीं। इसी अकेलपन का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गायघाट में हत्या के आरोपी के घर नगाड़ा बजाते पहुंची पुलिस, इश्तेहार चस्पा कर दी चेतावनी
स्नातक में 40, शिक्षक में 13 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, दरभंगा विधान परिषद चुनाव में नाम वापसी पूरी, चार जिलों के 1.35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान