गायघाट में हत्या के आरोपी के घर नगाड़ा बजाते पहुंची पुलिस, इश्तेहार चस्पा कर दी चेतावनी
गायघाट में हत्या के आरोपी के घर नगाड़ा बजाते पहुंची पुलिस, इश्तेहार चस्पा कर दी चेतावनी
गायघाट में हत्या के आरोपी के घर नगाड़ा बजाते पहुंची पुलिस, इश्तेहार चस्पा कर दी चेतावनी
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस नगाड़ा बजाते हुए आरोपी के घर पहुंची और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर आम लोगों की मौजूदगी में कार्रवाई की और फरार आरोपी को कानून के समक्ष उपस्थित होने का संदेश दिया। निर्धारित अवधि में आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
।