जुझारू समाजसेवी डॉ. शशि भूषण महतो का पारस अस्पताल में निधन, बिरौल में शोक की लहर

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत सुपौल बाजार के निवासी व जुझारू समाजसेवी सह होमियोपैथ डॉक्टर शशि भूषण महतो का पारस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही सुपौल बाजार उसके आसपास के व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच गहरे दुख की लहर दौड़ गई। डॉ. महतो क्षेत्र में अपनी सामाजिक सक्रियता, जुझारू तेवर और जनसेवा के कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और इसे स्थानीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। डॉ.शशि भूषण महतो के निधन पर स्थानीय विधायक सुजीत कुमार सहित रविन्द्र पौद्दार,विनोद चौधरी,सनोज नायक, मो.काशीफ( मुखिया),रामविलास भारती, उपेन्द्र गाड़ा,पप्पू उर्फ राम सिंह,संजय महतो (शिक्षक), इन्द्र भुषण प्रधान,अभिलाष चौधरी, मिथिलेश मंडल, लक्ष्मी सहनी (अधिवक्ता) यतींद्र महतो,रामबाबू माहथा,बलराम टेकड़ीबाल सहित क्षेत्र के तमाम नेताओं,समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दर्जनों स्थानीय व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।