एमएलसी चुनाव को लेकर गायघाट पुलिस सख्त, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन शुरू
एमएलसी चुनाव को लेकर गायघाट पुलिस सख्त, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन शुरू
एमएलसी चुनाव को लेकर गायघाट पुलिस सख्त, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन शुरू
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। आगामी एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गायघाट थाना परिसर में लाइसेंसी आर्म्स के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा हथियारों के लाइसेंस एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। लाइसेंसी हथियार रखने वालों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन कराने की अपील की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।
विधान परिषद चुनाव: स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 प्रत्याशी मैदान में, 2.37 लाख मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, स्नातक क्षेत्र में 1.26 लाख और शिक्षक क्षेत्र में 9 हजार मतदाता; दोनों चुनावों के लिए 237 मतदान केंद्र निर्धारित
सदर अस्पताल गंगवाड़ा में सिजेरियन से पहली डिलीवरी, दिसंबर तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य डीएम कौशल कुमार ने जच्चा-बच्चा का जाना हाल, नवजात शिशु किट देकर बढ़ाया हौसला; अस्पताल की कमियों का आकलन कर तैयार होगा बजट