विधान परिषद चुनाव: स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 प्रत्याशी मैदान में, 2.37 लाख मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, स्नातक क्षेत्र में 1.26 लाख और शिक्षक क्षेत्र में 9 हजार मतदाता; दोनों चुनावों के लिए 237 मतदान केंद्र निर्धारित
विधान परिषद चुनाव: स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 प्रत्याशी मैदान में, 2.37 लाख मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, स्नातक क्षेत्र में 1.26 लाख और शिक्षक क्षेत्र में 9 हजार मतदाता; दोनों चुनावों के लिए 237 मतदान केंद्र निर्धारित
,विधान परिषद चुनाव: स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 प्रत्याशी मैदान में, 2.37 लाख मतदाता करेंगे मतदान,
नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, स्नातक क्षेत्र में 1.26 लाख और शिक्षक क्षेत्र में 9 हजार मतदाता; दोनों चुनावों के लिए 237 मतदान केंद्र निर्धारित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एक अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत हुआ है। शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची की जानकारी दी।
स्नातक क्षेत्र में 1,26,951 मतदाता
आयुक्त ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,26,951 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें दरभंगा के 34,001, समस्तीपुर के 34,429, मधुबनी के 29,316 और बेगूसराय के 29,205 मतदाता शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,026 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें दरभंगा के 2,800, समस्तीपुर के 2,350, बेगूसराय के 2,047 और मधुबनी के 1,829 मतदाता हैं।
स्नातक के लिए 138, शिक्षक के लिए 99 मतदान केंद्र
चार जिलों में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 237 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 138 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा में 43, समस्तीपुर में 34, मधुबनी में 32 और बेगूसराय में 29 केंद्र शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 99 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24, मधुबनी में 23 और बेगूसराय में 20 केंद्र होंगे।
चुनाव कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण
आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। शेष प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित जिलों के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, प्रभारी उपनिदेशक जनसंपर्क आशीष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।