दुर्गा पूजा को लेकर सिंहवाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
दुर्गा पूजा को लेकर सिंहवाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
दुर्गा पूजा को लेकर सिंहवाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिंहवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ एसके सुमन ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने किया।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी।
बहेड़ी के कोल्ड स्टोरेज में 1.50 करोड़ की बिजली चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, मीटर में छेड़छाड़ कर रीडिंग कम करने का आरोप, मुख्यालय की एसटीएफ टीम ने की छापेमारी; बहेड़ी थाने में केस दर्ज, एसआई अमित कुमार को जांच की जिम्मेदारी
विधान परिषद चुनाव: स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 प्रत्याशी मैदान में, 2.37 लाख मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, स्नातक क्षेत्र में 1.26 लाख और शिक्षक क्षेत्र में 9 हजार मतदाता; दोनों चुनावों के लिए 237 मतदान केंद्र निर्धारित