शिक्षा और सेवा का महासंगम, ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ महाभियान के तहत गुरुकुल लाइब्रेरी में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब,
शिक्षा और सेवा का महासंगम, ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ महाभियान के तहत गुरुकुल लाइब्रेरी में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब,
शिक्षा और सेवा का महासंगम, ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ महाभियान के तहत गुरुकुल लाइब्रेरी में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपनों को नए पंख देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से ‘सेवा, संकल्प, समर्पण महाभियान–2026’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपौल बाजार स्थित डुमरी रोड की ‘गुरुकुल लाइब्रेरी’ में आयोजित इस गरिमामय समारोह में शिक्षा और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बीजेपी दरभंगा जिला (पूर्वी) के चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक सह प्रथम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.राजेश झा ने दर्जनों गांवों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री (कॉपी एवं कलम) का वितरण किया। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के ज्ञानवर्धन के लिए लाइब्रेरी को दर्जनों उत्कृष्ट एवं संदर्भ पुस्तकें भी भेंट कीं। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश झा ने कहा “शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है; कमी है तो बस सही संसाधनों और मार्गदर्शन की। हमारा कर्तव्य है कि हम ग्रामीण अंचल के मेधावी बच्चों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराएं ताकि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। सेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों का हाथ थामना और शिक्षा के जरिए समाज में बदलाव लाना है।”मौके पर शिक्षक केशव चौधरी और शिक्षक नटवर चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
ब्रेकिंग :कोतवाली थाने से फरार हुआ शराब तस्करी का आरोपित, मचा हड़कंप, 5.4 लीटर(30 बोतल ) विदेशी शराब के साथ म्यूजियम गुमटी के पास पकड़ा गया था युवक, थानाध्यक्ष खुद कर रहे छापेमारी
दरभंगा में पांच आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज, जानलेवा हमला से दहेज प्रताड़ना तक के मामले