चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक के कटे दोनों पैर, डीएमसीएच में मौत,
दिल्ली से घर लौट रहा था 25 वर्षीय सुशील, लहेरियासराय स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर शाम दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से घर लौट रहा युवक ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में जीआरपी जवानों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

